फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। थाना क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर बोलेरो की टक्कर से भाजपा नेता संतोष शुक्ला के पिता ठाकुर प्रसाद शुक्ला (60) की सोमवार को मौत हो गई जबकि दवा लेने आई महिला मिंतारा देवी (40) बाइक सवार के टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव निवासी ठाकुर प्रसाद अपनी मोपेड बाइक से घर आ रहे थे। बाईपास मार्ग स्थित लकड़ी टाल के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो ने टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को होने पर कोहरा मच गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि शव आने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें