औराई थाना क्षेत्र के बनौली गांव के सामने रेलवे ट्रैक फाटक संख्या 26 सी के करीब रविवार रात एक बुजुर्ग महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
सोमवार की सुबह महिला की पहचान आसपास के लोगों ने शांति देवी उम्र 62 वर्ष निवासी तुलसी पट्टी थाना चील्ह जनपद मिर्जापुर के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि शांति देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रविवार की रात से ही खोजबीन की जा रही थी। सोमवार की सुबह शव मिलने की खबर मिली। पति बंशी यादव, बेटा पिंटू यादव, पारस यादव और रामदास यादव मौके पर आए।