फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षय रोगियों को बांटा पौष्टिक आहार

विज्ञापन
भदोही तहसील में रेड क्रास सोसाईटी द्वारा क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार बांटा गया - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भदोही शाखा द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को 27 क्षय रोगियों में पौष्टिक आहार वितरित किया गया। भदोही तहसील में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति भी मौजूद रहे। उन्होंने रोगियों से कहा कि आप लोगों को देखना है कि दवाएं नियमित रूप से लें। उन्होंने कहा कि शासन और रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से आप लोगों को दवाएं और पौष्टिक आहार मिल पा रहा है। इससे आप शीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे। लेकिन दवा नियमित रूप से लेना होगा। संस्था के सचिव राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने सोसाइटी द्वारा नियमित रूप से टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वस्थ शरीर में टीबी की दवाएं तेजी से कार्य करती हैं। बताया कि महामहिम राज्यपाल के अनुरोध पर सोसायटी ने जिले में 57 टीबी मरीजों को चिन्हित कर गोद लिया है। सभी तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। भारतेंदु द्विवेदी ने कहा कि मरीज नियमित रूप से दवा लें। दवा छोड़ने से समस्या बढ़ती है और मरीज को दिक्कत होती है। हरेंद्र प्रताप ने आभार जताया, संचालन अरुण कुमार ने की। रमेश चंद्र जायसवाल, डा.आरएन सिंह, आलोक गुप्ता, तनु सिंह शालू, आई खान, नंदलाल मोर्य, राजेश कुमार, राकेश दुबे, जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें