फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आयुर्वेदिक अस्पतालों में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में संचालित 26 आयुर्वेदिक अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इन दिनों जिले के सभी अस्पतालों पर औसतन 50 मरीजों की ओपीडी हर दिन हो रही है। इसके पहले 10 से 15 मरीज ही आयुर्वेदिक अस्पतालों में पहुंचते थे।
विज्ञापन

बदलती जीवनशैली और खानपान के दुष्प्रभाव के कारण लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। इस बीच अंग्रेजी दवाओं के साइड इफेक्ट लोगों को परेशान कर रहे हैं। वहीं आयुर्वेदिक दवाओं के अचूक उपायों से एक बार फिर लोगों का रुझान आयुर्वेद की ओर बढ़ रहा है। जिले में कुल 26 आयुर्वेद अस्पताल संचालित हैं। हालांकि इसमें अधिकतर आर्युवेदिक अस्पतालों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं हैं, लेकिन बढ़ती सुविधाओं और इसके प्रभाव को देखते हुए लोग आयुर्वेद में उपचार कराना बेहतर समझ रहे हैं।
पाली आयुर्वेदिक अस्पताल पर तैनात फार्मासिस्ट जितेंद्र पटेल ने बताया कि बीते कुछ महीनों से चिकित्सालय पर मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों को दवाओं के साथ-साथ योगाभ्यास और व्यायाम भी कराए जाते हैं। इससे उनको बेहतर फायदा मिलता है। बताया कि आयुर्वेदिक दवा का साइड इंफेक्ट नहीं होने से भी लोग इसके प्रति आकर्षित हो रहे हैं। अस्पताल में हर दिन औसतन 50 मरीज पहुंच रहे हैं। यहीं हाल मोढ़, पाली, चौरी, कोईरौना, कटरा, घोसिया सहित कुल 26 आयुर्वेदिक अस्पतालों का है। आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी वाराणसी डॉ. सरोज शंकर राम ने बताया कि पहले के अपेक्षा अभी मरीजों की संख्या बढ़ी है। नौ अस्पतालों को हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें