फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अब 15 तक बन सकेंगे बी-पैक्स के सदस्य, तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बी-पैक्स सहकारी समितियों पर सदस्य बनने के लिए किसानों को एक और मौका मिला है। शासन ने 15 नवंबर तक सदस्यता लेने की तिथि बढ़ा दी है। 12 सितंबर से शुरू अभियान में तमाम कवायद के बाद भी 20 हजार लक्ष्य के मुकाबले अब तक साढ़े नौ हजार किसान ही जुड़ सके हैं। रबी सीजन में डीएपी और यूरिया लेने के लिए समिति की सदस्यता या फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य किया गया है। इसके बिना खाद नहीं मिलेगी। जिले में कुल 52 सहकारी समितियां हैं। इनमें 48 ही सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। समितियों को समृद्ध बनाने के लिए इस साल भी किसानों को सदस्य बनाया जा रहा है। जिले को कुल 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। सहकारिता विभाग की तरफ से 12 सितंबर से महा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। शुरुआती दिनों में सचिवों की हड़ताल के कारण सदस्यों की संख्या काफी कम रही लेकिन 20 सितंबर के बाद हड़ताल खत्म होने पर इसमें तेजी आई। लेकिन, 12 अक्तूबर तक सदस्यों की संख्या सिर्फ पांच हजार हो पाई। प्रदेश भर में सदस्यों की संख्या कम होने से शासन ने पहले 31 अक्तूबर तक तिथि बढ़ा दी लेकिन उम्मीद के हिसाब से सदस्य नहीं जुड़ सके। अब सदस्यता अभियान की तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर तक कर दी गई है। इसके तहत स्थानीय किसान 200 रुपये देकर समिति का शेयर खरीद रहे हैं। 21 रुपये सदस्यता शुल्क और पांच रुपये सहकारी कृषक पंजिका शुल्क जमा कर सदस्य बन रहे हैं। एआर सहकारिता राम प्रकाश ने बताया कि शासन ने 15 नवंबर तक सदस्यता लेने की तिथि बढ़ाई है। अब तक साढ़े नौ हजार किसान सदस्य बन चुके हैं। सदस्य किसानों को उर्वरक वितरण, ऋण वितरण जैसी सुविधाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। सदस्यता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ली जा सकती है। ऑफलाइन सदस्यता के लिए किसान अपनी निकटतम समिति के सचिव से संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन सदस्यता के लिए https://pacsmember.in/ पर लॉगिन किया जा सकता है। टोल फ्री नंबर 1800212884444 पर कॉल कर या क्यूआर कोड स्कैन कर भी सदस्यता ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें