फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अब घर बैठे मनचाहा कोर्स कर सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से विद्यार्थियों को घर बैठे मनचाहा कोर्स करने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए विद्यार्थियों को स्वयं एप पर पंजीकरण करना होगा। इस एप के माध्यम से सितंबर तक पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इससे 11वीं से स्नातक तक के विद्यार्थी विभिन्न विषय के साथ प्रतियोगी परीक्षा की पढ़ाई कर सकेंगे। कोरोना काल में कई स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करा दी थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस व्यवस्था को लागू कर दिया था, जिसे अब स्थायी कर दिया गया है। विभाग ने स्वयं एप लांच किया है। इसके माध्यम से 11वीं और 12वीं के साथ ही स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी किसी भी समय हिंदी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं। एप में विभिन्न विषय के विशेषज्ञों के वीडियो भी अपलोड किए गए हैं। इससे विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से पठन-पाठन न कर पाने वाले विद्यार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी। स्वयं पोर्टल के जरिये आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थानों से सर्टिफिकेट और डिप्लोमा जैसे कोर्सेज भी कर सकते हैं। अब एक नया विकल्प छात्रों को दिया जा रहा है। कॉलेज से ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर मिल सकेंगे, जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वे भी स्वयं प्लस कोर्सेज के जरिये पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन


स्वयं एप को लेकर परिषद से पत्र आया है। जल्द ही इसको लेकर प्रधानाचार्यों को जानकारी दी जाएगी। इसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। - विकायल भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें