फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अब ड्राइविंग लाइसेंस की तरह मिलेगा स्मार्ट आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के बाद अब आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) भी स्मार्ट होगा। इसके लिए आवेदक को 200 रुपये फीस देनी होगी। इसके बाद उन्हें पेपर के बजाय कार्ड के रूप में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिसमें लगी चिप में वाहन संबंधी पूरा ब्योरा होगा। परिवहन विभाग की तरफ से शुरू होने वाली इस व्यवस्था से डीएल खराब होने या फटने का झंझट तो दूर होगा ही, फर्जीवाड़े की शिकायतें भी रुकेंगी। विभाग ने स्थानीय स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जिले में चार से पांच लाख दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन पंजीकृत हैं। अब तक सभी के पास कागज वाली आरसी है। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि स्मार्ट आरसी दो भागों में होगा। पहले भाग में वाहन एवं वाहन मालिक का ब्योरा होगा। दूसरा भाग कार्ड रीडर मशीन से पढ़ा जाने वाला होगा। इसमें सारा ब्योरा दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट आरसी से वाहन मालिकों को सहूलियत मिलेगी। वर्तमान में जो आरसी है, उसे कॉपी किया जा सकता है लेकिन स्मार्ट आरसी कार्ड सुरक्षा की दृष्टि से अभेद्य होगी। स्मार्ट डीएल की तरह ही स्मार्ट आरसी में भी माइक्रो प्रॉसेसर लगेगा। इसमें वाहन मालिक की सभी जानकारियां होंगी। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से लेकर फिटनेस, पॉल्यूशन, कलर, वाहन का प्रकार, चेसिस नंबर जैसी सभी जरूरी जानकारियां दर्ज रहेंगी। बताया कि स्मार्ट कार्ड में तब्दील होने वाली आरसी में माइक्रो चिप के साथ क्यूआर कोड भी रहेगा। इससे असली-नकली की पहचान आसानी से हो जाएगी। साथ ही कार्ड को मशीन में लगाते ही गाड़ी का इंजन नंबर, चेसिस, वाहन नंबर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें