ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले में नि:शुल्क राशन का वितरण की तिथि बदल गई है। अब 25 मई की बजाय 20 मई तक ही मुफ्त राशन बांटा जाएगा। आयुक्त खाद्य एवं रसद का पत्र आने पर पूर्ति विभाग इसको प्रभावी बनाने में जुट गया है। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पूर्व में राशन वितरण की अंतिम तिथि 25 मई तय की गई थी, लेकिन अब इसे 20 मई कर दिया गया है। अंत्योदय कार्डधारक को 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल समेत कुल 35 किलो राशन मिलेगा, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलेगा। इसमें दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल होगा। उन्होंने कार्डधारकों से कहा कि वह 20 मई से पहले राशन की दुकानों पर जाकर ले लें। संवाद