फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चार केंद्रो पर हर रोज नसंबदी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। परिवार नियोजन से जुड़ी सुविधाओं के लिए अब महिलाओं को सात-सात दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेेगा। स्वास्थ्य विभाग अब चार केंद्रों पर नसंबदी सहित अन्य सुविधाएं प्रतिदिन मुहैया कराएगा। इसके लिए दो सीएचसी और एक जिला अस्पताल को नामित किया गया है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि अभी जिला चिकित्सालय में ही हर रोज नसबंदी होती थी। कुछ सीएचसी पर सप्ताह या महीने में एक बार नसंबदी की जाती थी, लेकिन अब चार स्वास्थ्य केंद्रों पर नसबंदी समेत अन्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ, औराई और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय जिला अस्पताल में सुविधाएं मिलेंगी। परिवार नियोजन विशेषज्ञ तुलसी ने बताया कि नसबंदी की नियमित सेवाओं कों उपलब्ध कराने का विभाग का मुख्य उद्देश्य है इससे आशाओं को भी परिवार नियोजन की सेवाओं को उपलब्ध कराने में आसानी होगी। डभका की पूनम ने बताया कि कई महिलाएं दूरी के कारण ज्ञानपुर नहीं जा रही थीं, लेकिन अब औराई में नसबंदी की सुविधा मिलने से लाभ मिलेगा। काफी संख्या में महिलाएं परिवार नियोजन कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें