फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अब डॉक्टरों जिले का आवासीय प्रमाण पत्र देने पर ही मिलेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में चिकित्सकों को दिसंबर माह का वेतन विभागीय आवास का प्रमाणपत्र या जिले में प्राइवेट मकान मालिक की सहमति का शपथ पत्र देने के बाद ही मिल सकेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने लगातार अनुपस्थित मिल रहे स्वास्थ्य कर्मियों पर शिकंजा कसने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके चक ने बीते सप्ताह लगातर चार सीएचसी केंद्रों का निरीक्षण किया। चार दिनों में गोपीगंज, औराई, सुरियावां और भदोही सीएचसी के निरीक्षण में 37 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले थे। निरीक्षण के बाद भी चिकित्साकर्मियों की लगातार अनुपस्थिति ने कई सवाल खड़े किए।
सीएमओ का कहना है कि ड्यूटी से अनुपस्थित चिकित्सक दूसरे पड़ोसी जनपदों में निजी अस्पतालों में सेवाएं देते हैं। अनुपस्थित मिलने पर जब उन पर कार्रवाई होती है तो तमाम तरह के बहाने बनाते हैं। कभी बीमारी का बहाना तो कभी अन्य समस्याओं को गिनाते हैं। इसलिए स्वास्थ्यकर्मियों की जिले में स्थायी मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए सीएमओ ने यह कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दिसंबर माह का वेतन तभी मिलेगा, जब वे अपने विभागीय आवास का प्रमाणपत्र स्वास्थ्य विभाग में जमा करेंगे या अगर वे निजी मकान में रहते हैं तो मकान मालिक की सहमति का प्रमाणपत्र देना होगा। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एसके चक ने कहा कि विभागीय कर्मियों की जिले में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें