फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अब 185 ग्राम पंचायतें भी बनेंगी मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के फेज-2 में पांच हजार से कम आबादी वाली 185 ग्राम पंचायतों को भी मॉडल बनाने के प्रयास शुरू हो चुके हैं। पंचायत राज विभाग ने सचिवों को कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। वित्तीय वर्ष खत्म होने से पूर्व इन गांव में भी काम शुरू करने की पहल की जा रही है।
विज्ञापन

स्वच्छता सरकार की प्राथमिकता में है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की 546 ग्राम पंचायतों में पहले दो लाख 35 हजार एकल और बाद में 720 सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया, लेकिन कूड़े का निस्तारण नहीं होने से गंदगी से राहत नहीं मिली। स्वच्छ भारत मिशन के फेज-2 में 2022 में पांच हजार से अधिक आबादी वाली 12 गांवों को मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए चयन किया गया। जिसको 2023 में मॉडल कर दिया गया। कूड़े का घर से उठान होने के साथ ही अन्य गतिविधियां भी शुरू हो चुकी है।
गंगा से सटे 47 और बाद में पांच हजार से कम आबादी वाली 302 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। जहां रिकवरी रिसोर्स सेंटर के निर्माण से लेकर अन्य कार्य कराया जा रहा है। अब पंचायत राज विभाग 546 में शेष बची 185 ग्राम पंचायतों को भी मॉडल बनाने की मुहिम में जुट गया है। जहां डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण, ठोस कूड़ा प्रबंधन, वर्मी कंपोस्ट पिट निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएगी। इसके लिए सचिवों से कार्ययोजना बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

-
इनसेट
यह है रिसोर्स रिकवरी सेंटर

ज्ञानपुर। ग्राम पंचायतों के लिए रिसोर्स रिकवरी सेंटर निर्माण की योजना है। यहां पर ठोस और तरल कचरे को अलग किया जाएगा। कचरे को उपयोगी बनाने के लिए कार्य होगा। इससे बायोगैस और जैविक खाद भी तैयार होगी। स्वयं सहायता समूहों को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी।

इनसेट
ये होंगे काम

ज्ञानपुर। ग्राम पंचायतों को सुंदर व मॉडल बनाने के लिए स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलेगा। हर गली व चौराहे पर पथ प्रकाश की व्यवस्था होगी। इतना ही नहीं तालाबों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। गांवों में सड़कों की मरम्मत होगी, सीसी रोड निर्माण, जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा। कहीं पर भी कूड़े के ढेर नहीं लगने दिए जाएंगे। पार्क विकसित करने के साथ व्यायामशाला व वालीबॉल कोर्ट के निर्माण भी कराए जाएंगे।
-
इनसेट
वर्जन
स्वच्छ भारत मिशन के फेज-2 में जिले को मॉडल के रूप में विकसित किया जाना है। 12 गांव मॉडल के रूप में विकसित हो चुके हैं, जबकि 349 में काम चल रहा है। 185 गांव के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया है। -सरोज पांडेय, जिला समन्वयक स्वच्छता मिशन।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें