फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अब सौ शैय्या अस्पताल भी होगा सीसीटीवी से लैस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के बाद अब सरपतहां स्थित सौ शैय्या चिकित्सालय को भी सीसीटीवी से लैस होगा। परिसर में 10 नए सीसीटीवी लगाने के लिए शासन से अनुमति प्राप्त हुई है। खास बात यह है कि सौ शैय्या चिकित्सालय का कैमरे की मॉनीटरिंग भी सीधे लखनऊ से होगी। इससे चिकित्सकीय लापरवाही पर लगाम लग सकेगा।
विज्ञापन

चिकित्सालय में चिकित्सकों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए शासन स्तर से चिकित्सालयों को सीसीटीवी से लैस किया जा रहा है। इन सभी सीसीटीवी की मॉनीटरिंग सीधे लखनऊ से की जाएगी। जिला चिकित्सालय भी 37 सीसीटीवी लगाए गए हैं। अब सौ शैय्या चिकित्सालय को सीसीटीवी से लैस करने की कवायद शुरू कर दी गई है। शासन स्तर से इसमें 10 सीसीटीवी लगाए जाने की अनुमति मिल गई है। इससे चिकित्सालय में कौन चिकित्सक समय से ओपीडी कक्ष में बैठा है या नहीं का पता चलने के साथ ही अस्पताल में आने-जाने वाले मरीजों व तीमरदारों की गतिविधि कैमरा में कैद हो सकेगी। अमूमन चिकित्सकों और मरीजों के बीच नोंक-झोंक के भी मामले सामने आते हैं। ऐसे में अब इस तरह की गतिविधियों पर लगाम ल सकेगी। इसके साथ ही सौ शैय्या अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों का देरी से आने का भी मामला उठता रहा है। यहां हर दिन 100 से 150 ओपीडी भी होती है। सीसीटीवी लग जाने से काफी हद तक इससे राहत मिलेगी। इस संबंध में सीएमएस डॉ. सुनील कुमार पासवान ने बताया कि शासन के निर्देश अस्पताल में 10 सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें