फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के करीबियों के घर नोटरौस चस्पा, बढेंगी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विधायक विजय मिश्रा, उनके परिवार व रिश्तेदारों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। धनापुर दक्षिणी में जैतपुरा की पुलिस ने शुक्रवार को 82 की कार्यवाही कर डुगडुगी बजवायी। पुलिस ने कुल 12 आरोपियों के यहां नोटिस चस्पा करायी। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के धनापुर दक्षिणी विधायक के भतीजे प्रकाश चंद्र मिश्रा और विकास चंद्र मिश्रा के आवास पर पुलिस पहुंची जहां डुगडुगी बजवा कर 82 की कार्यवाही की। इसके साथ ही ऊंज कोतवाली के नवधन स्थित मनीष मिश्रा के मकान पर भी 82 की कार्यवाही की गई। इसके साथ कुल 12 लोगों के यहां नोटिस चस्पा करके 82 की कार्रवाई की जा रही है। जैतपुरा थाने के प्रभारी प्रभुकांत ने बताया कि एक युवती ने सितबर में तहरीर देकर विधायक विजय मिश्र सहित उनके परिवार व करीब कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सभी पर धमकी देने व पूर्व में दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव देने का आरोप लगाया गया। विधायक विजय मिश्रा पहले से ही जेल में है। उसी मामले में पुलिस डुगडुगी बजवा कर 82 की कार्यवाही की है। उक्त मामले में गोपीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा ने बताया कि जैतपुरा की पुलिस आई थी। जिसके साथ गोपीगंज की पुलिस भी कार्यवाही के दौरान मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें