फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिले में 29 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गठित टीम के प्रभारियों संग बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से कराने पर बल दिया गया। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को जिले में अधिसूचना प्रभावी हो जाएगी। नौ मई को नाम वापसी की अंतिम तिथि और 25 मई को मतदान होगा। उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने निर्धारित कार्यों को पूर्ण मनोयोग व जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने आदर्श आचार संहिता अनुपालन के साथ ही गठित टीमों की कार्रवाई से अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी प्रेक्षक यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि प्रेक्षकगणों के निवास के लिए आवास की व्यवस्था के साथ ही उनके लिए टेलीफोन, फैक्स मशीन, कंप्यूटर, आरक्षित वाहन, लाईजनिंग ऑफिसर, आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें