फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हेडमास्टर को नोटिस, शिक्षिका समेत तीन का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने शनिवार को औराई के प्राथमिक विद्यालय बाबूसराय का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अध्यापक पूनम वर्मा और दो शिक्षामित्र उषा देवी एवं ममता सिंह बिना अवकाश के अनुपस्थित मिलीं। सहायक अध्यापक निवेदिता विश्वास एवं रूबी सिंह अवकाश पर रहीं। विद्यालय में भेजी गई धनराशि के खर्च की जानकारी मांगी तो हेडमास्टर जवाब नहीं दे पाए। स्कूल परिसर में गंदगी, अभिलेखों का रख-रखाव भी ठीक नहीं मिला। शौचालय भी काफी गंदा एवं खराब स्थिति में पाया गया। बीएसए ने हेडमास्टर को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में सुधार का निर्देश दिया। अनुपस्थित शिक्षिका का वेतन एवं शिक्षामित्रों का मानदेय रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें