फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के पैतृक घर पर नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बाहुबली विधायक विजय मिश्र की एमएलसी पत्नी रामलली मिश्र और बेटे विष्णु मिश्र की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 82 की कार्रवाई को आगे बढ़ाया। कौलापुर स्थित मकान और प्रयागराज के खपटिहां के पैतृक आवास पर नोटिस चस्पा किया गया। विवेचक की ओर से गांव में डुगडुगी भी बजवाई गई। एमएलसी और उनके बेटे को हाजिर होने के लिए 15 अक्तूबर तक की मोहलत दी गई है। बता दें कि विधायक के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी की तहरीर पर विधायक, एमएलसी और उनके बेटे के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विधायक को पुलिस ने एमपी के आगर से गिरफ्तार किया और वे चित्रकूट जेल में बंद हैं। एमएलसी रामलली और बेटे विष्णु मिश्र लगातार फरार चल रहे हैं। इसको लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। विवेचक एवं गोपीगंज एसओ कृष्णानंद राय ने कहा कि पुलिस ने कौलापुर और खपटिहां में कुर्की की कार्रवाई से पूर्व की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया। 15 अक्तूबर तक कोर्ट में हाजिर न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें