ज्ञानपुर। खमरिया नगर पंचायत के विभिन्न वार्डाें में नाली, शौचालय एवं अन्य विकास योजनाओं का काम शुरू न होने पर ईओ ने नाराजगी जताई। टेंडर होने के बाद भी काम शुरू न होने पर छह फर्माें को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।
ईओ जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नगर में जलनिकासी को नाली निर्माण, शौचालय, नाली मरम्मत समेत 25 से अधिक काम के लिए छह माह पूर्व ही टेंडर जारी किया गया था। अधिसूचना जारी होने से पूर्व ही काम शुरू कराना था, लेकिन संबंधित फर्मों की तरफ से लापरवाही बरती गई। एक जुलाई को छह फर्मों को नोटिस जारी कर काम शुरू कराने का निर्देश दिया। जल्द ही काम शुरू न होने पर काली सूची में डालने की संस्तुति की जाएगी।