फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अधूरे अभिलेख मिलने पर खाद की चार दुकानों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रबी सीजन में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग अलर्ट मोड में है। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी इरम मिर्जा ने सुरियावां ब्लॉक की सात दुकानों का निरीक्षण किया। वितरण एवं स्टॉक का अवलोकन किया। रजिस्टर अधूरा होने पर चार दुकानों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। जिले में गेहूं की बोई गई फसल में अब बालियां आने वाली है। किसान सिंचाई के साथ ही यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं। समितियों और कृषक केंद्रो के अलावा किसान निजी दुकानों से भी यूरिया की खरीद कर रहे हैं। पूर्व में मिल रही शिकायतों को देखते हुए डीएम शैलेष कुमार ने दुकानों की जांच के लिए टीम गठित की है। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी ईरम ने सुरियावां ब्लॉक के सात दुकानों की जांच की। इसमें प्रमोद खाद भंडार, गायत्री उर्वरक केंद्र, न्यू गुलाब खाद भंडार और राजेंद्र उवर्रक केंद्र पर स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण मिला। कितने किसानों को यूरिया दिया गया और कितनी आपूर्ति की गई। चारों दुकानों पर इसका लेखा-जोखा नहीं मिला। इस पर कृषि अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी किया। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी दुकानदार बिना पंजीयन बीज-खाद की बिक्री करेगा तो कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि इस साल लक्ष्य से ज्यादा यूरिया किसानों में वितरित होने के लिए आया है। किसान साधन सहकारी समितियों एवं पंजीकृत दुकानों से यूरिया प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें