फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित 22 लेखपालों के खिलाफ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सदर तहसील सभागार में कराए जा रहे किसान सम्मान निधि भूलेख फीडिंग कार्य का मंगलवार को एसडीएम योगेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित 22 लेखपालों के खिलाफ नोटिस जारी की गई। चेतावनी दी कि नोटिस का जवाब न देने पर लेखपालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञानपुर तहसील के करीब 400 राजस्व गांवों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के कुल 96 हजार लाभार्थी हैं, जिनमें 95 हजार लाभार्थियों के भूलेख का सत्यापन कार्य 85 लेखपालों के साथ कृषि विभाग के कर्मचारियों से कराकर फीडिंग कार्य भी करवाया जा रहा है। अभी तक 60 हजार लाभार्थियों का सत्यापन और फीडिंग कार्य ही पूरे हो चुके हैं। शेष 35 हजार लाभार्थियों के सत्यापन और फीडिंग कार्य में बरती जा रही लापरवाही को लेकर डीएम सख्त हैं। 14 सितंबर तक निर्धारित लक्ष्य पूरा होने पर फाइनल डाटा 15 सितंबर को भेजा जाएगा। एसडीएम योगेंद्र कुमार ने बताया कि सत्यापन और फीडिंग कार्य में अनुपस्थित रहने वाले 22 लेखपालों को चिह्नित कर नोटिस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें