उत्तर रेलवे प्रशासन यात्रा के समय यात्रियों को मिल रही सुविधाओं के साथ अब रेलनीर की ओवर चार्जिंग को लेकर सख्ती दिखाएगा। प्रशासन ने हिदायत दी है कि छोटे-बड़े स्टेशनों पर वैध स्टाॅल संचालक रेलनीर के नाम पर न ओवर चार्जिंग स्टीकर लगाकर बेच पाएंगे न अवैध वेंडर मनमानी कर सकेंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेल मंडल लखनऊ उत्तर रेलवे रेखा शर्मा ने बताया कि वैध स्टाल समेत अवैध वेंडर रेलनीर के नाम पर यात्रियों से अधिक दर वसूलने के साथ ही नई पैकेजिंग का स्टीकर लगाकर पुरानी बोतल बंद पानी को भी बेच रहे थे। इसकी शिकायत सामने आने पर रेल प्रशासन रेलनीर का निर्धारित दर घोषित कर मनमानी करने वालों के खिलाफ नजर टेढ़ी कर ली है। एलाउंस वाले स्टेशन, जंक्शन से यात्रा शुरू करने, समाप्त करने वाले यात्रियों को जागरूक भी किया जा रहा है। किसी तरह की ओवर चार्जिंग, स्टीकर रैपर बदलने का मामला सामने आने पर यात्री हेल्प लाइन नंबर 139 डायल कर मदद एप का सहयोग से करेंगे।