फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आकांक्षी ब्लाॅक को विकसित ब्लाॅक बनाने के लिए नोडल ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। नीति आयोग के केंद्रीय नोडल अधिकारी गौरव पुंडीर ने अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को आकांक्षी ब्लाॅक औराई के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ आकांक्षी ब्लॉक के तहत होने वाले कार्यों की समीक्षा की। वहीं औराई को विकसित ब्लाॅक बनाने के लिए मंथन किया। नोडल ब्लाॅक परिसर में नवनिर्मित समूह शेड में एकता प्रेरणा सीएलएफ समूह की महिलाओं से संवाद किया। इसके बाद सीएचसी औराई में ब्लड टेस्टिंग मशीन देखी। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकीय सुविधा और बेहतर करने की सलाह दी। जेठूपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्रासन व गोद भराई संस्कार के माध्यम से शिशु व माता के स्वास्थ्य संबंधी बिंदुओं पर जोर दिया गया। वैदिक एग्रो एफपीओ के प्रभारी राहुल त्रिपाठी के मशरूम प्रोसेसिंग यूनिट और लालानगर स्वयं सहायता समूह के किसान संतोष तिवारी की मशरूम की खेती देखी। औराई चौराहे के पास समूह के उत्पाद की बिक्री के लिए 25.65 लाख रुपये से निर्मित शोरूम को देखा। इसके बाद एकमा में कालीन निर्यातकों के साथ बैठक कर एक्सपोर्ट ओरिएंट (ईओ) यूनिट में कन्वर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया। महराजगंज औराई में निर्मित पीएम किसान सम्मान नीधि सेल, मृदा नमूना संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया। डीएचओ ममता सिंह के साथ कुरौना गांव में ड्रैगन फ्रूट की खेती देखी। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेष कुमार के सहित जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। आंकाक्षी ब्लॉक के लिए पांच थीम-स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबंधित सेवाएं, सामाजिक विकास, आधारभूत संरचनाओं को लेकर हुए कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सीएमओ एसके चक, डीसी एनआरएलएम अनुराग राय, डीडीओ ज्ञानप्रकाश, डीपीआरओ संजय मिश्र, बीडीओ दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें