फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डॉक्टर ना कर्मचारी, ना ही जांच उपकरणों, ये कैसा ट्रॉमा सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई के परिसर में एक करोड़ 67 लाख की लागत से बने ट्रामा सेंटर में न डॉक्टर और कर्मचारी हैं, न जरूरी जांच उपकरण। साल भर पहले उप मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद इसे चालू तो कर दिया गया था, लेकिन संसाधनों के अभाव में मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पाती। ऐसे में दुर्घटना के शिकार गंभीर मरीजों को वाराणसी और प्रयागराज रेफर कर दिया जाता है। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं। बाबूसराय से ऊंज तक करीब 45 किमी के परिक्षेत्र में हादसा होने पर घायलों को गोपीगंज और सीएचसी औराई लाया जाता। सीएचसी औराई में 2016-17 में ट्रामा सेंटर की आधारशिला रखी गई थी। 2021-22 में कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य पूरा कर इसे विभाग को हैंडओवर कर दिया था। 2023 में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की नाराजगी के बाद जरूरी संसाधनों के बिना इसका संचालन शुरू कर दिया गया था। करीब एक साल बीतने के बाद भी न तो विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती हो सकी है न कर्मचारियों की। जरूरी उपकरण भी नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यहां एक हड्डी रोग विशेषज्ञ और दो इमरजेंसी मेडिकल अफसर की तैनाती है। लैब टेक्नीशियन, ओटी, सीटी स्कैन, एक्स-रे जैसे जरूरी उपकरण नहीं है। ऐसे में गंभीर मरीजों को रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें