ऊंज। थाना क्षेत्र के सुधवैं मंगापट्टी गांव के पास से पुलिस ने मंगलवार को पिकअप पर लादकर ले जाए जा रहे नौ गोवंश को पुलिस ने बरामद किया। सूचना मिली कि एक पिकअप से गोवंश को सुभाषनगर बाजार से राजमार्ग की ओर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल सुधवैं मंगापट्टी के पास घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देख तस्कर पिकअप छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मवेशियों सहित पिकअप को कब्जे में ले लिया। इसमें दो गाय की मौत हो चुकी थी। वहीं नौ गोवंश को रमईपुर गौशाला में सुपुर्द कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रमाकांत यादव ने तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।