फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नईबाजार में 9.95 लाख की लागत से बनेगा रैनबसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नईबाजार नगर पंचायत में स्थायी रैनबसेरे का निर्माण किया गया। चेयरमैन निर्मला सोनकर वार्ड नंबर दो डीह बाबा मंदिर के पास रैनबसेरा और पेयजल पाइपलाइन विस्तार योजना का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि नगर में हर साल अस्थाई रैन बसेरा के लिए जगह नहीं ढूंढनी पड़ेगी। 9.95 लाख की लागत से एक बड़े हाल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे सारी सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। इससे राहगीरों, मंदिर आने वाले भक्त भी इसका लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा बताया कि वार्ड नंबर 8 में तालाब से 6.84 लाख की लागत से पेयजल के लिए पाइप लाइन का विस्तार भी होगा।
ईओ सुजीत कुमार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान लालता सोनकर, पीटर सोनकर, मनीषा देवी, रिंकू सोनकर, राजकुमार बावन, सुनीता आशीष, शिवबाबू सोनकर, धनीलाल सोनकर, विनोद सोनकर, धर्मबीर सोनकर, बिरजू सोनकर, रामप्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें