फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रैन बसेरा का लोकार्पण, एक साथ रात गुजारेंगे 25 हमराही

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पंडित दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत वार्ड 12 में नवनिर्मित आधुनिक रैन बसेरा का रविवार को ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक ढंग से बनाए गए रैन बसेरा में यात्रियों के रहने के लिए समुचित व्यवस्था पालिका की ओर से किया गया है। भीषण ठंड में यात्रियों को भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां एक साथ 25 यात्री रात गुजार सकते हैं। करीब 13.14 लाख की लागत से रैन बसेरा का निर्माण कराया गया। इस मौके पर चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, गुड्डी नॉशाद, अखिलेंद्र सिंह बघेल, डॉ. एससी वर्मा, बिहारी लाल केशरवानी,रवि पांडेय, मोहित उमर, नागेंद्र सिंह,डॉ. आनंद मोदनवाल, भरत बरनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें