फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी समितियों को मिली 1.16 लाख कोरोना किट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को समय से पहले शून्य करने की मुहिम में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। अब पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर 24 से 29 जनवरी तक अभियान चलाकर टीमें घर-घर पहुंचेगी। परिवार के सभी सदस्यों की जांच करेंगी। यदि संक्रमण की स्थिति दिखी तो दवाएं देकर होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। इसके लिए समितियों को एक लाख 16 हजार 590 किट का वितरण भी कर दिया गया है। कालीन नगरी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके रोकथाम के लिए शासन से लेकर प्रशासन गंभीर है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी सीधे नजर रखती हैं। वैक्सीनेशन से लेकर संक्रमितों को मिलने वाले उपचार को देखा जा रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग हर घर तक पहुंचकर कोरोना की जांच की मुहिम में जुट गया है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जिले में 659 निगरानी समिति का गठन किया गया है। विभाग की ओर से हर समिति को 10-10 के हिसाब से 6590 किट उपलब्ध कराया गया है। छह सीएचसी और 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो को पांच-पांच हजार कोविड किट दिया गया है। उन्होंने बताया कि निगरानी समिति के सदस्य उस संक्रमित मरीज के घर के आसपास घर- घर जा कर परिवार के हर सदस्य की स्क्रीनिंग करेंगे। इसके लिए उन्हें थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर दिए गए हैं। बताया कि कोविड किट के माध्यम से केंद्रों व निगरानी समिति के माध्यम से बाहर से ग्रामीण क्षेत्रों में आने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। बताया कि पोलियो की तरह टीम में शामिल लोगों को अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें