फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले बरस तू जल्दी आ, गणपति बप्पा मोरिया...

विज्ञापन
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ.. के जयकारे से रविवार को पंडाल से लेकर विसर्जन स्थल गूंज उठा। प्रतिमा विसर्जन में युवाओं, बच्चों के साथ महिलाएं और युवतियां भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं। ज्ञानपुर मुख्य नहर में प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। कालीन नगरी में गणेश उत्सव की धूम है। जगह-जगह प्रतिमाएं स्थापित कर भक्त पूजन अर्चन कर रहे हैं। आयोजन के नौवें दिन रविवार को कई स्थानों पर प्रतिमाओं का विधि विधान पूर्वक विसर्जन किया गया। ज्ञानपुर के पुरानी बाजार स्थित कामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में शनिवार की रात में रासलीला का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। रविवार को हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंकित कुमार आदि रहे। लालानगर: नई बाजार में स्थापित भगवान गणेश जी प्रतिमा विधि विधान पूर्वक विसर्जित की गई। शोभायात्रा में शामिल लोग अबीर गुलाल उड़ाते और जयकारा लगाते हुए विसर्जन स्थल पहुंचे। श्री सिद्धि विनायक गणेश पूजा समिति की ओर से गणेश चतुर्थी के पहले दिन प्रतिमां स्थापित की गई। इस मौके पर विनोद मौर्या, राकेश साहू, कमल नयन, सोनू मोदनवाल, अखिलेश साहू, आकाश साहू, सुजल श्रीवास्तव आदि रहे। गोपीगंज के सोनखरी में शनिवार की रात आयोजित भजन संध्या में भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने मनमोहक भजन के साथ एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत किया। इसी तरह औराई, चौरी, सुरियावां, ऊंज, सीतामढ़ी, डीघ, कोइरौना सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में प्रतिमाएं तालाबों और नहरों में विसर्जित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें