ज्ञानपुर। जिले की नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी। पदभार ग्रहण करने के बाद वे जिलाधिकारी गौरांग राठी से मिलने पहुंची। जहां जिलाधिकारी ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद पुलिस लाइन व एसपी कार्यालय परिसर का निरीक्षण का आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाएं। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें। कहा कि जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसका निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया।