फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 35.32 लाख से नई बाजार पंचायत का बनेगा कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नईबाजार नगर पंचायत के नए भवन का निर्माण 35.32 लाख की लागत से कराया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त कार्यालय को तीन महीने में तैयार किए जाने के निर्देश हैं। नई बाजार नगर पंचायत का पुराना कार्यालय करीब 40 साल पुराना है। कार्यालय पुराना और जर्जर होने से बैठक में परेशानी होती है। साल 1988 में यहां पहला चुनाव हुआ था। उस दौरान बजट की कमी से नगर पंचायत कार्यालय नहीं बनाया गया था। उसके बाद से जैसे-जैसे आबादी बढ़ी। वैसे-वैसे संसाधन बढ़ाने की जरूरत महसूस होने लगी। बोर्ड की बैठक में नए कार्यालय की सहमति बनी। इसके बाद इसके लिए 35.32 लाख रुपये जारी किए गए। कार्यदायी संस्था ने निर्माण शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें