फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही:फ्लाईओवर से पुन:गिरा कंक्रीट का टुकड़ा

विज्ञापन
वरुणा नदी के तुलसीपुर कठार घाट पर अधूरा लघु सेतु। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
गोपीगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गोपीगंज नगर के फ्लाईओवर से कंक्रीट का टुकड़ा गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को गिरे टुकड़ों से कई लोग बचे। व्यापारी झुल्लू गुप्ता ने बताया कि सप्ताह भर पहले देखरेख की जिम्मेदारी उठा रही संस्था की तकनीकी टीम दो बार 18 नंबर पिलर के नीचे और ऊपर जांच कर चुकी है। बावजूद इसके न कंक्रीट के टुकड़े 20 फीट नीचे गिरने से रुक रहे हैं न वाहनों के आते-जाते समय तेज आवाज। इन दिनों त्योहारों को लेकर नगर में काफी भीड़ बढ़ी है तो फ्लाईओवर के नीचे से आवागमन करने वाले वाराणसी, प्रयागराज, औराई, विंध्याचल धाम जाने में तेजी दिखा रहे हैं। मामले को लेकर व्यापार मंडल भी मुखर है लेकिन हाईवे प्राधिकरण के नामित इंजीनियर पिलर नंबर 18 की अनदेखी कर अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं। प्रबंधक (कार्य) वीके कुशवाहा ने कहा कि फ्लाईओवर में कहीं से कोई गड़बड़ी नहीं मिल रही है। तकनीकी उपकरणों को बदलने के लिए सामान स्टोर से मंगवाए गए हैं। उपकरण आने के बाद बदल कर स्थिति पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें