फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों भाइयों का मिलन देख सजल हुए नयन

विज्ञापन
गोपीगंज नगर के भरत मिलाप में एक साथ श्री राम भरत लक्ष्मण शत्रुघ्न माता सीता।संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप शुक्रवार देर रात बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। राजमार्ग बड़ा चौराहे पर रंग-बिरंगे सुगंधित पुष्पों से सुशोभित मंच पर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का मिलन हुआ तो उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं, पूरा परिसर श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। नव युवक दल, श्री रामलीला समिति और बघेल परिवार सहित अन्य के सहयोग से भरत मिलाप का आयोजन किया गया। मेले में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। बता दें कि लाग विमान व झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। रंग-बिरंगे झालरों, विद्युत उपकरणों से दुल्हन की तरह सजे नगर की अलौकिक छटा श्रद्धालु अपलक निहारते रहे। भरत मिलाप के उपरांत जनक नंदिनी सीता के साथ प्रभु श्रीराम भाइयों के साथ नगर भ्रमण पर निकले तो उनके पीछे लाग-विमान का जत्था भी चल पड़ा। शोभायात्रा बड़ा चौराहे पर पहुंची तो वहां भगवान की आरती की गई। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही, इस मौके पर एएसपी राजेश भारती, उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडेय, क्षेत्राधिकारी भुवनेश्वर पांडेय, कोतवाल सदानंन्द सिंह, संजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें