गोपीगंज नगर में डांडि या नृत्य करतीं युवतियां। संवाद
- फोटो : BHADOHI
गोपीगंज। नगर स्थित एक लान में रविवार को नवरात्र डांडिया समारोह में युवतियों ने जमकर धमाल मचाया। मुख्य अतिथि पूर्व सभासद जितेंद्र गुप्ता ने गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। समारोह में प्रतिभाग करने वाली 70 से अधिक युवतियों ने एक से बढ़ एक डांडिया नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों को झूमने पर विवश कर दिया। आयोजक शैलेश गुप्ता ने बताया कि समारोह में प्रथम से सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर रवि पांडेय, रोशन साहू, गोविंदराम साहू, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मीशंकर गुप्ता, राजकुमार, माणिकचंद साहू, पवन गुप्ता आदि रहे।