फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिला स्टेडियम के पास बनेगा राष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंगपूल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में ओलिंपिक माडल के स्वीमिंग पूल का निर्माण कराया जाएगा। खेल निदेशालय से हरी झंडी मिलने के बाद जमीन की तलाश भी पूरी हो गई है। स्टेडियम के पास की सरकारी जमीन को मिलाकर स्टेडियम के नाम दर्ज होगा। इसके बाद डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरांग राठी की पहल पर स्टेडियम में स्वीमिंग पूल के लिए प्रयास किया गया। खिलाड़ियों की मांग पर उन्हाेंने खेल मंत्रालय में इसके लिए उपाय सुझाया तो विभागीय मंत्री ने उनसे इसके लिए प्रस्ताव मांगा। विभाग से हरी झंडी मिलते ही जमीन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई। स्वीमिंगपूल ढाई बीघा क्षेत्रफल में होगा। यह ओलिंपिक के लिहाज से बनाया जाएगा ताकि तैराकी का प्रशिक्षण देने के साथ प्रतियोगिताएं भी हो सकें।
उपक्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि स्टेडियम के पास की जमीन चिन्हित की गई है। यह स्टेडियम के नाम दर्ज होगी। इसका कागजात मिलते ही स्टीमेट व प्रस्ताव बनाकर खेल निदेशालय भेजा जाएगा। एसडीएम शिवप्रकाश का कहना है कि स्वीमिंग पूल के लिए दो से ढाई बीघा जमीन चाहिए। स्टेडियम के बगल में पर्याप्त जमीनें हैं। कागजात के आधार पर स्थलीय निरीक्षण किया गया है। जल्द ही इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
जिले के युवा स्वीमिंग पूल के अभाव में तैराकी का प्रशिक्षण देना संभव नहीं है। जबकि इसके लिए खेल निदेशालय द्वारा निर्देशित किया गया है। जमीन चिन्हित कर लिया गया है। स्टेडियम के नाम जमीन दर्ज होते ही स्टीमेट व प्रस्ताव बनाकर खेल निदेशालय को भेजा जाएगा। -अभिज्ञान मालवीय, उपक्रीड़ा अधिकारी भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें