फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बचत खाता धारकों के पासबुक पर दर्ज हुआ दूसरे जिले का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डाक विभाग की लापरवाही के कारण जिले में लगभग दो लाख बचत खाता धारकों के पासबुक पर दूसरे जनपद का नाम अंकित हो गया है। ऐसे में आने वाले समय में उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है। अब उपभोक्ता विभाग से इस गलती में सुधार किए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 103 डाकघर हैं। इनमें 14 उप डाकघर और 89 शाखा डाकघर शामिल हैं। जिले में लगभग दो लाख ऐसे बचत खाता धारक हैं। जिनके पासबुक पर भदोही (संत रविदासनगर) की जगह संत कबीर नगर अंकित हो गया है। ऐसे में खाता धारक का कहना है कि विभागीय लापरवाही से जब पता गलत किया गया है तो अब उसे सुधारने के लिए लोगों को डाकघरों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। उप मंडल अधिकारी विकास वर्मा ने बताया कि एक माह पूर्व ही उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया है। उप और शाखा डाकघरों में बचत खातों की संख्या काफी अधिक है। बचत खातों में दूसरे जनपद का नाम अंकित होने का मामला सामने आने पर केंद्रीय कार्यालय को पत्र भेज मुख्य कंप्यूटर सर्वर में भदोही जनपद का नाम फिडिंग करवाने की मांग की है। मंगलवार को पुन:पत्र भेज दिया गया है।
-
इनसेट-
डाक विभाग चलाएगा अभियान, खोलेगा सम्मान बचत खाता
ज्ञानपुर। डाक विभाग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सम्मान बचत खाता खोलवाने का अभियान मार्च 2025 तक चलाएगा। सम्मान बचत खाता योजना के तहत महिलाओं के खाते खोले जाएंगे। इसमें न्यूनतम 100 रुपये से लेकर 1000 तक निवेश किया जा सकेगा। वहीं अधिकतम दो लाख रुपये जमा होंगे। निवेश पर प्रति तिमाही 7.5 फीसद चक्रवृद्धि ब्याज मिलेगा, जो उसी खाते में जुड़ेगा। खाता खोलने के एक वर्ष बाद मौजूदा बैलेंस का 40 फीसद राशि उपभोक्ता निकाल सकता है। परिपक्वता की अवधि दो वर्ष होगी। वहीं अगर किसी परिस्थिति में खाताधारक या अभिभावक की मौत हो जाती है या फिर बीमारी को लेकर पैसे की आवश्यकता है तो उचित दस्तावेज जमा करने पर पैसे निकाले जा सकते हैं। उप मंडल अधिकारी डाक विभाग विकास वर्मा ने बताया कि महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में यह योजना लाई गई है। इसके लिए डाककर्मी अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे और गांव-गांव जाकर महिलाओं केे प्रेरित करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें