फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: यातायात रोक कर नमाज की इजाजत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मुकद्दस रमजान का आखिरी जुमा (अलविदा) आज है। अलविदा की नमाज के लिए भदोही शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदें तैयार हैं। अलविदा को छोटी ईद भी कहा जाता है क्योंकि माहे रमजान में यह ईद के ठीक पहले वाला जुमा होता है। अलविदा की नमाज के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कराए हैं। कहीं यातायात रोक कर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं होगी। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स मंगाई गई थी, जिन्हें तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन देर शाम तक व्यवस्था में लगा रहा।
विज्ञापन


रमजान की तरह ही अंतिम जुमा भी काफी महत्व रखता है। अलविदा माहे रमजान के विदाई की बेला का भी संकेत देता है। अलविदा की नमाज के लिए मस्जिदों में भारी भीड़ हो जाती है। तकिया कल्लन शाह जामा मस्जिद, पीरखांपुर मस्जिद, काजीपुर बड़ी मस्जिद, पश्चिम तरफ, काजियाना, नूरखांपुर एक मिनारा मस्जिद, आलमपुर, जल्लापुर, बंधवा, बाजार सलाबत खां, स्टेशन रोड, बाजार सरदार खां आदि के मोहल्लों की मस्जिदों को विशेष रूप से संजाया संवारा गया है। अलविदा की नमाज को लेकर प्रशासन आज दिन भर व्यवस्था में लगा रहा। पुलिस उपाधीक्षक अजय चौहान ने बताया कि सभी मस्जिदों के मुतवल्लियों से वार्ता की जा चुकी है। सभी को शासन के आदेश से अवगत करा दिया गया है कि कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं होगी। सुरक्षा के लिए दिन भर पुलिस बल तैनात रहेगी। इसके लिए अतिरिक्त फोर्स जिला प्रशासन को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें