फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मेरा दिल उसी को मोहब्बत करेगा...

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। हजरत इब्राहिम और इस्माइल शहीद के सालाना उर्स मुबारक के समापन पर रविवार की देर रात गोपीगंज में जवाबी कव्वाली का आयोजन हुआ। कव्वाली का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंजुमन गौसिया कमेटी के सरवर खान, मोहम्मद हनीफ लल्लू ने किया। महिला कव्वाली ने - मेरा दिल उसी को मोहब्बत करेगा, जो हर वक्त मेरी हिफाजत करेगा... सुनाया। जवाब में गायक शरीफ परवाज - बार-बार तुम अगर ऐसा करोगी, मैं दूसरी ले आऊंगा हाथ मलोगी... सुनाया। कमेटी के सरवर खान ने कहा कि शहीदाने-मर्तबा की मिसाल है कि गोपीगंज नगर में आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब कायम है। कमेटी हजरत-ए-मर्तबा को कायम रखने में सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहा है। जवाबी कव्वाली का समापन सोमवार को सुबह कर अगले वर्ष आने का निमंत्रण भी दिया गया। इस मौके पर शमशुल हक, एनुअल हक, मोहम्मद जमील, हाजी मोहसिन खान, डा.मुस्तफा, जाकिर, परवेज हाशमी, अख्तर अली, युनूस खान, अशरफ अली जाकिर अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें