यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को दोनों पालियों में गिने-चुने केंद्रों पर ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं हुई। पहली पाली में इंटरमीडिएट संगीत गायन जबकि दूसरी पाली में हाईस्कूल संगीत गायन, सामान्य विषय आधारित की परीक्षा हुई। पहली पाली में इंटरमीडिएट संगीत गायन में पंजीकृत 121 में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। दूसरी पाली में हाईस्कूल संगीत गायन में पंजीकृत 129 में सभी उपस्थित रहे। सामान्य आधारित विषय की परीक्षा में पंजीकृत 404 में 14 अनुपस्थित रहे।