फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पालिका का ट्यूबेल जला, चार वार्डों में पानी सप्लाई ठप

विज्ञापन
गोपीगंज नगर पालिका के जले मोटर को ठीक करते कर्मी। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
गोपीगंज। बड़े शिव मार्ग पर लगा नगर पालिका के ट्यूबवेल का मोटर रविवार सुबह अचानक से जल गया। इससे चार वार्डों में पानी की सप्लाई सुबह नहीं हो सकी। करीब पांच हजार की आबादी को दिक्कतें हुईं। मोटर जलने से नगर के वार्ड तीन, छह, 18 और 22 में सुबह पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इससे लोगों को दिक्कतें हुईं। टंकी और हैंडपंप के पानी से ही काम चलाना पड़ा। गोपीगंज नगर के वार्ड के बड़े शिव मार्ग पर लगा ट्यूबवेल रविवार की सुबह जब ऑपरेटर ट्यूबवेल चालू करने पहुंचा तो वह नहीं चला। उस समय उसने तात्कालिक रूप से प्राथमिक समाधान कर चलाना चाहा लेकिन इसके बाद भी मोटर नहीं चला। इसके बाद उसने पालिका कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। मोटर की जांच करने पहुंचे पालिकाकर्मियों ने बताया कि मोटर जल गया है। इसके बाद कर्मचारी उसे बनाने में जुट गए लेकिन देर शाम तक मोटर नहीं बनाया जा सका। इसकी वजह से नगर के चार वार्ड, जिसमें वार्ड तीन, छह, 18 और 22 की लगभग पांच हजार की आबादी तक पानी नहीं पहुंच सका। लोग टंकी के पानी से काम चलाए। लोगों का कहना है कि अगर देरी होगी तो स्थिति विकट हो सकती है। फिलहाल कर्मचारी तेजी से मोटर बनाने में जुटे हैं। पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मोटर जल गया है। इससे पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। कर्मचारी उसे बनाने में जुटे हैं। जरूरत पड़ने पर टैंकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें