फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : भदोही नगर पालिका में बढ़ेंगे 32 बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर निकाय चुनाव की घोषणा अभी भले नहीं हुई है, लेकिन तैयारियों शुरू हो गई हैं। भदोही नगर पालिका में चुनाव के मद्देनजर संभावित 32 बूथों की रिपोर्ट आयोग को भेज दी गई है। इससे 101 की जगह 133 बूथ हो जाएंगे। यह बूथ सीमा विस्तार में शामिल हुए 28 ग्राम पंचायतों के क्षेत्र में होंगे।
विज्ञापन

जिले की सात नगर निकायों में सबसे बड़ी भदोही नगर पालिका है। दिसंबर 2020 में भदोही नगर सीमा से सटे 28 गांवों को प्रदेश शासन ने नगर पालिका सीमा में शामिल कर दिया था। जिसके बाद यहां तीन नए वार्ड का सृजन हुआ। अब आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर बूथों की संख्या बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है।
अधिशासी अधिकारी की ओर से 32 बूथ बढ़ाने की संभावना जताते हुए पत्र सहायक निर्वाचन कार्यालय को दिया गया। जिसे आयोग को भेजा जा चुका है। जिससे नगर में 30 से 32 बूथों की बढ़ने की संभावना प्रबल हो चुकी है, हालांकि ज्ञानपुर, खमरिया, गोपीगंज, घोसिया, नई बाजार, सुरियावां में वार्डों की संख्या जस की तस ही रहेगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि मतदाता सूची को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं आया है। पांच साल में आबादी बढ़ने से मतदाताओं की संख्या संग कुछ बूथों के बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

नगरों में अभी क्या है स्थिति
ज्ञानपुर। जिले के सातों नगर निकाय में साल 2017 के चुनाव के अनुसार कुल कुल 113 वार्ड हैं। इसमें भदोही में 25 से 28, सुरियावां में 13, नई बाजार में 11, गोपीगंज में 25, ज्ञानपुर में 11, खमरिया में 15 और घोसिया में 13 वार्ड है। मतदाताओं की संख्या एक लाख 70 हजार 718 है। इसमें पुरुष 91 हजार 643 और महिला 79 हजार 70 है।
भदोही शहर में शामिल हुए गांव
ज्ञानपुर। नगर पालिका के प्रस्ताव पर प्रदेश शासन ने दिसंबर 2020 में गंगापुर, कुशियरां, सरैंया, पकरी, हिम्मतपुर बकुचियां, फत्तूपुर, सालिमपुर, नूरपुर, जाहिदपुर, सेवापुर, चंवर नेवादा, डुड़वा कुकरौठी, अमहदपुर फुलवरिया, जमुनीपुर बादफरोश, रैमलपुर, लखनपुर अभयनपुर, रेवड़ापरसपुर, जल्लापुर, भिखारीपुर, रामरायपुर, हरियांव, कंसरायपुर, प्रजापतिपुर, बनकट, हरिरामपुर, रजपुरा, पिपरी, महबूबपुर को नगर में शामिल करने की अधिसूचना जारी की थी। इन गांवों को परिसीमन में शामिल करने के बाद अब भदोही पालिका में वार्डों की संख्या 25 से बढ़ कर 28 हो गई है। इतना ही नहीं नगर की आबादी 94 हजार 620 से बढ़कर एक लाख 40 हजार 652 हो गई है तथा क्षेत्रफल आठ वर्ग किमी से बढ़ कर 39.56 वर्ग किमी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें