फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: 12 जोन और 28 सेक्टर बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। निकाय चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोग ने निर्वाचन विभाग से तैयारियों की रिपोर्ट मांग ली है। सकुशल एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिले को 12 जोन ओर 28 सेक्टरों में बांटा गया है। एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। जिले की दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में चुनाव होना है। आरक्षण की सूची जारी होने के बाद उम्मीदवार जहां पोस्टर वार, सोशल मीडिया पर प्रचार से लेकर मतदाताओं के मध्य जाकर माहौल जानने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं निर्वाचन विभाग से लेकर प्रशासनिक अफसर तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। नगरीय चुनाव के लिए बने 98 मतदान केंद्रों में 94 अति संवेदनशील, संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस हैं। सिर्फ चार मतदान केेंद्र सामान्य की श्रेणी में है। जिससे एक-एक केंद्र की सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि आयोग ने तैयारी की रिपोर्ट मांगी है। जिसे भेजा जा चुका है। पांच या छह अप्रैल को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जानकारी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2022 से पूर्व तैयारी हो गई थी, लेकिन ओबीसी सर्वे के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया। एक बार फिर अब उसी तैयारी को मूर्त रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें