फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मुंबई ने डीघ और संत कबीरनगर ने लखनऊ को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। मेढ़ी मैदान पर चल रहे महर्षि आजाद राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को मुंबई की टीम ने डीघ और संत कबीरनगर ने लखनऊ को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने पांच विकेट पर 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें यश गुप्ता ने 43 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 93 रनों की शानदार पारी खेली। ऋषि ने 43 और प्रज्वल सोनी ने 14 रनों का योगदान दिया। 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीघ की टीम छह विकेट पर 64 रन ही बना सकी। मुंबई के गेंदबाज यश गुप्ता ने दो विकेट लिए, इंद्रजीत, आदर्श, शशांक और हर्ष को एक एक विकेट मिला। मुंबई की टीम ने डीघ पर 127 रनों से बड़ी जीत दर्ज किया। दूसरा मैच काफी रोमांचकारी रहा। लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में नौ विकेट पर 95 रन बनाए। संतकबीरनगर की टीम ने आखिरी ओवर के अंतिम गेंद पर आठ विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मुख्य अतिथि सेना के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हेमंत यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। समिति के मीडिया प्रभारी राजमणि पांडेय ने बताया कि मंगलवार का मैच विप्लव क्रिकेट एकेडमी बनाम मुंबई एवं दूसरा मैच लक्ष्मी हॉस्पिटल वाराणसी बनाम नौनिहाल क्रिकेट एकेडमी प्रयागराज के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें