फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: केएनपीजी कॉलेज में डेढ़ करोड़ से बनेगा मल्टी पर्पज हाॅल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डेढ़ करोड़ की लागत से मल्टी पर्पज हॉल का निर्माण कराया जाएगा। रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) के तहत हॉल बनाया जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय से बजट आवंटित हो गया है। महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान संकाय के समीप दक्षिणी छोर पर जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। प्रदेश के प्राचीन महाविद्यालयों में शामिल काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक के अलावा परास्नातक के 19 विषयों की पढ़ाई होती है। कॉलेज में सात हजार के आसपास छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय में वैसे तो कई नए और पुराने भवन हैं, जिनमें अलग-अलग विषयों की कक्षाएं चलती हैं। एक बहुद्देशीय हॉल में सेमिनार आदि के आयोजन होते हैं। अब रूसा के तहत एक अन्य मल्टी परपज हॉल का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च किए जाएंगे। इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने हॉल बनाने के लिए कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। करीब 200 से 250 छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले मल्टी परपज हॉल में पढ़ाई के साथ ही छोटे सेमिनार आदि भी आयोजित हो सकेंगे। प्राचार्य डॉ. रमेशचंद्र यादव ने कहा कि डेढ़ करोड़ से मल्टी परपज हॉल का निर्माण होना है। भौतिक विज्ञान कक्ष के समीप जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें