फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय कार्य के लिए मुफ्ती को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर औराई तहसील प्रशासन ने जमीउते उलेमा के अध्यक्ष मुफ्ती सुहैल कासमी को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, एसडीएम चंद्रशेखर राम ने कहा कि कोविड-19 में जमीउते उलेमा के अध्यक्ष ने प्रवासियों समेत गरीबों, मजदूरों को राशन, पानी, इलाज, फल का वितरण कराकर राहत पहुंचाई। जनसेवा के साथ मानवता दिखाने वालों को शासन-प्रशासन स्तर से चिह्नित कर बढ़ाया जा रहा उत्साह आने वाले समय में मील का पत्थर साबित हो सकता है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिना किसी भेदभाव के दिन-रात मदद करने में कमी नहीं रखी। ऐसे लोगों का समय-समय पर सम्मान करने से मानव अधिकारों की जिम्मेदारी का अहसास कराती है। मुफ्ती ने कहा कि प्रशासन ने उनको और संगठन का सम्मान बढ़ाया है। जनसेवा को मुख्य उद्देश्य मानकर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार, लेखपाल दिनेश बहादुर, अकलाख अहमद, रुमान अहमद, धर्मेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें