फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा : 800 मीटर दौड़ में नीरज व बेबी अव्वल

विज्ञापन
जिला स्टेडियम में हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ करते सांसद डा.विनोद बिन्द। स्रोत- स्टेडियम
विज्ञापन
भदोही। मूंसीलाटपुर जिला स्टेडियम में मंगलवार को सांसद खेल स्पर्धा-2025 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि संसदीय क्षेत्र के कोने-कोने में छिपी प्रतिभाएं बाहर आएं। पहले दिन खिलाड़ियों ने सात खेलों में हिस्सा लिया। सीनियर 800 मीटर बालकों में नीरज पाल और बालिकाओं में बेबी प्रजापति प्रथम रहीं। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में अंश प्रथम रहे। धीरज प्रजापति व मुकेश चौहान क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में अंकिता पटेल प्रथम रहीं। रितिका उपाध्याय द्वितीय व जागृति यादव तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में विवेक राजभर प्रथम, रवि यादव द्वितीय और सत्यजीत पाल तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में सारिका पटेल प्रथम, साक्षी पाल द्वितीय और लक्ष्मी यादव तृतीय रहीं। सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर रेस में नीरज पाल प्रथम, सूरज बिंद द्वितीय और सूरज तृतीय रहे। इसी तरह कुश्ती स्पर्धा के सब जूनियर बालक (45 केजी) में साहिल प्रथम, रितिक यादव द्वितीय, अमित बिंद तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक (57-केजी) में यशवंत यादव प्रथम, देवेंद्र मौर्या द्वितीय और शैलेष यादव तृतीय रहे। सीनियर बालक वर्ग (61 केजी) में प्रशांत उपाध्याय प्रथम, अतुल सिंह द्वितीय और आर्यन राय तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर महिला (40 केजी) में रूबी प्रथम, खुशी यादव द्वितीय और शालिनी शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। जूडो सब जूनियर 25-30 किलो भार बालक वर्ग में श्रीहरि प्रथम रहे। वहीं दिव्यांशु द्वितीय रहे। जूडो जूनियर बालिका 44-48 भार वर्ग में चंदा यादव प्रथम और रूबी यादव द्वितीय रहीं। बैडमिंटन प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में आर्यन पाल प्रथम, सिद्धार्थ यादव द्वितीय। जूनियर बालक में गोरांग कुमार प्रथम और अर्चित बिंद द्वितीय रहे। वाॅलीबाॅल सब जूनियर बालिका वर्ग में स्टेडियम-ए ने स्टेडियम-बी को 21-16 से हराया। जूनियर बालकों के फाइनल में स्टेडियम-ए ने यूपीएस रजईपुर को 21-18 से हराकर प्रतियोगिता जीती। कबड्डी में बालकों के सब जूनियर वर्ग के फाइनल में कोइलरा ने राधे-राधे क्लब को 28-9 से हराकर प्रतियोगिता जीती। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में भिखारीपुर ने नारायणी ज्ञानपुर को 13-10 से हराया। सांसद और विशिष्ट अतिथि सीडीओ बाल गोविंद यादव का जिला उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बुके देकर स्वागत किया। इसके अलावा प्रावि, घरांव की बालिकाओं ने सांस्कृतिक गीत एवं नृत्य कर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर संजय कुमार बिंद, माता स्वरूप शुक्ला, सत्यशील जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें