फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। बेल्थरारोड मार्ग पर मालीपुर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय रईस गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जमुआव गांव निवासी 25 वर्षीय रईस शनिवार दोपहर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। नगरा-बेल्थरा मार्ग पर मालीपुर पेट्रोल पंप के समीप बेल्थरा रोड की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि इस तरह के मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें