फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
मृतक बबलू हरिजन। फाइल फोट - फोटो : मंगलाैर में चाय की दुकान में लगी आग।
विज्ञापन
लालानगर। मिर्जापुर-गोपीगंज मार्ग पर गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर गांव के पास मंगलवार की रात ट्रक की टक्कर से चंद्रपुरा जगन्नाथपुर निवासी बबलू हरिजन (22) की मौत हो गई। युवक बाजार से अपने घर की तरफ जा रहा था। इस बीच अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। गोपीगंज के चंद्रपुरा, जगन्नाथपुर निवासी बबलू मुंबई में रहकर ट्रक चलाता था। वह एक महीने पहले वह घर आया था। मंगलवार की रात वह गोपपुर बाजार की तरफ गया था। वहां से बाइक से अपने घर की तरफ आ रहा था। इस बीच मिर्जापुर की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था। उसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टर ने महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल ज्ञानपुर के लिए रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इस बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक अविवाहित था। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था और उसकी दो बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें