फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाण्डालों में विराजीं मां शेरावाली, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
आदर्श मा दुर्गा श्रृंगार समिति सुजातपुर के पंडाल में स्थापित मां की प्रतिमा। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। विधिवत मंत्रोचार और आराधना के बाद रविवार को पूजा पंडालों में मां शेरावाली की प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई। मां की प्रतिमा स्थापित होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन को निकल रहे हैं। वहीं देवी मंदिरों में श्रद्धालु की भारी भीड़ रही। भक्तों ने माता रानी से सुख, शांति और ऐश्वर्य का आशीर्वाद लिया। देर शाम तक बाजार में रौनक रही। भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रही। जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि को शेरावाली के जयकारे के साथ गांव व नगर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कर दी गयी। गोपीगंज के न्यू स्टार क्लब पश्चिम मोहाल, आर्यंस क्लब ज्ञानपुर रोड फूल बाग, मां जगदंबा शृंगार समिति, न्यू यंग ब्वायज क्लब सोनखरी, मां सिंह वाहिनी शृंगार समिति, शिवम क्लब में मां की प्रतिमा स्थापित हुई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में नव दुर्गा पूजन समारोह समिति अमवां, ज्ञानपुर के सरावां, मोढ़ में बदलीपुर में जय मां ज्वाला दुर्गा पूजा समिति सहित अन्य पूजा पंडालों में मां की प्रतिमा स्थापित की गई। शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि को देवी मंदिरों में देवी के कालरात्रि स्वरूप का दर्शन पूजन किया गया। शनिवार सुबह से ही मंदिरों में मां की आराधना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों के देवी मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना की। मान्यता के अनुसार मां कालरात्रि का स्वरूप संहार करने वाला है। मृत्यु यानि काल का संहार करने वाली मां कालरात्रि के पूजन से अकाल मृत्यु से छुटकारा मिलता है। मां को गुड़ का भोग लगाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भदोही, ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, सुरियावां, खमरिया, नई बाजार, घोसिया सहित सभी नगर व गांव के मंदिरों में मां की पूजा हुई। मोढ़ : क्षेत्र के बदलीपुर में बदलेश्वर मंदिर पर जय मां ज्वाला नवदुर्गा पूजा समिति की ओर से भक्ति जागरण का आयोजन हुआ। इसमें देवी मां की झांकियों और गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। मिर्जापुर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति झांकी प्रस्तुत की। इसमें शंकर पार्वती विवाह, शिव तांडव, राधा कृष्ण मिलन, मां काली तांडव, हनुमान श्रीराम मिलन व कृष्ण-सुदामा मिलन की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। मौके पर देवेश मिश्र, आशीष मिश्र, योगेश मिश्रा, डॉ. आरएन यादव, राहुल मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय ओजस्विनी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को चौरी रोड स्थित ब्लाक प्रांगण स्थित शिव मंदिर में कन्या पूजन किया गया। राष्ट्रीय महिला परिषद की जिलाध्यक्ष सुमन सिंह ने मंदिर प्रांगण में आसन पर बैठाकर दुर्गा रूपी कन्याओं का पूजन किया और अल्पाहार वितरित किया। जिला उपाध्यक्ष निशा देवी ने कहा कि नवरात्र का पावन पर्व मां भगवती के पूजन अर्चन करने के लिए है। शक्ति मां भगवती की असीम कृपा से हम कन्या पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ओजस्विनी परिषद की नगर अध्यक्ष आभा चौरसिया कहा कि नारी आज के परिवेश में अबला नहीं, बल्कि सबला है। कन्या पूजन में सुशीला सिन्हा, नेहा सिंह, अर्चना पाल, रेनू झा, माया सिंह, माधुरी पाण्डेय, तनु मौर्य, नंदिनी सहित अन्य रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें