फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: इकलौते बेटे की मौत से बेसुध हुईं मां और बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। गोदमा गांव में इंटरमीडिएट के छात्र गौरव चौहान की मौत से पूरा गांव गमगीन है। इकलौते बेटे की मौत से मां मीता देवी और छोटी बहनें रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं। शुक्रवार की शाम कमरे में फंदे से लटककर गौरव ने जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोदमा गांव निवासी राम बहादुर चौहान मुंबई में टैक्सी चलाते हैं। उनकी दो बेटियों और एक बेटे में गौरव बड़ा था। चौगना स्थित इंटर कॉलेज में इस साल प्रवेश लिया। शुक्रवार शाम को गौरव ने अपने बड़े पिता के घर की चाबी ली। परिवार के सभी सदस्य एक शादी में चले गए। उसी दौरान गौरव ने कमरे में फंदे से लटककर जान ने दी। कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं दिखा तो लोगों ने कमरे में झांककर देखा। वह फंदे पर लटका हुआ था। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के मुताबिक गौरव मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलता था, जबकि परिजनों के मुताबिक वह बीमार था। उसकी मौत से माता मीता देवी और बहनें प्रिंसी व प्रिया का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सुरियावां थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें