फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट में 50 से अधिक सपाई पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सीजीएम न्यायालय में बृहस्पतिवार को 60 से अधिक समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाजिर हुए। इस दौरान करीब डेढ़ दशक पूर्व के मामले में सुनवाई हुई। इसको लेकर न्यायालय परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

2008 में शहर के अजीमुल्लाह चौराहे पर सपाजनों की ओर से बसपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान धारा 144 लागू होने के कारण भदोही कोतवाली में पांच दर्जन से अधिक सपाइयों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें भदोही विधायक जाहिद बेग, हसनैन अंसारी, लालमणि यादव, संतोष यादव, हीरामणि यादव, दिनेश सिंह, अखिलेश सिंह, हाजी अब्दुल रब अंसारी, काशीनाथ पाल, कल्लन यादव, लालचंद बिंद, राम बहादुर बिंद, मिंटू बेग, बदरे आलम आदि शामिल रहे हैं। भदोही विधायक जाहिद बेग ने बताया कि मामले की सुनवाई अंतिम चरण में है। जल्द ही कोर्ट इस मामले में निर्णय देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें