फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: टोल प्लाजा के पास 20 से अधिक गुमटियां हटवाई

विज्ञापन
लालानगर टोलप्लाजा के पास हटाया जा रहा अतिक्रमण। संवाद - फोटो : लहरपुर में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में बैठते यात्री।
विज्ञापन
लालानगर। वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग स्थित लालानगर टोल प्लाजा के आसपास हुए अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई चल रही है। रविवार को हाईवे से सटे बिजली उपकेंद्र के पास स्थित गेस्ट हाउस के आसपास 20 से अधिक गुमटियों सहित अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस की टीम ने अतिक्रमणकारियों को चेताया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हाईवे के लालानगर टोल प्लाजा के पास दुकानदारों ने हाईवे की नालियों के ऊपर तक दुकान सजा ली है। अतिक्रमण से वाहन चालक सर्विसलेन पर आगे तक वाहन खड़े कर देते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। गुजरे तीन दिनों से टोल के पास लगातार अतिक्रमण खाली कराया जा रहा है। रविवार को बिजली उपकेंद्र के पास गेस्ट हाउस के आसपास गुमटियाें और अन्य अतिक्रमण को हटवाया गया। पुलिस उपनिरीक्षक विनोद तिवारी, शंभूनाथ यादव ने टीम के साथ अतिक्रमण हटवाकर दुकानदारों को चेतावनी दी। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले को चिह्नित किया जा रहा है। बताया कि पक्के मकान की भी नाप हो रही है। जल्दी ही ऐसे मकान स्वामियों को नोटिस भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें